घाटमपुर उपचुनाव: खाते में सम्मान निधि देख मोदी को दिल से आशीर्वाद देता है किसान: गंगवार

भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि किसान के खाते में सीधे पैसा भेजना पीएम मोदी की सोच का परिणाम है प्रावधिक शिक्षा मंत्री स्व. कमलरानी को मंच से ही दी श्रद्धांजलि

By ShaswatgEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 07:13 PM (IST)
घाटमपुर उपचुनाव: खाते में सम्मान निधि देख मोदी को दिल से आशीर्वाद देता है किसान: गंगवार
चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार।

कानपुर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव परास स्थित पाराशर विद्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर बाद पिछड़ा एवं किसान मोर्चा सम्मेलन मेंं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश में 85 फीसद किसान दो एकड़ से कम जोत वाला है। जब उसके खाते में दो, चार व छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि का धन आना है, तो वह दिल से मोदी को आशीर्वाद देता है। किसान के खाते में सीधे पैसा भेजना पीएम मोदी की सोच का परिणाम है।

बता दें कि सुबह भाजपा दक्षिण की जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या के आवास पर रुके संतोष गंगवार ने देश के संगठित और असंगठित मजदूरों की गणना का भी ऐलान किया था। सभा के दौरान उन्होंने प्रावधिक शिक्षा मंत्री स्व. कमलरानी के साथ सांसद रहने के दौरान की स्मृतियां साझा कींं और उनके असामयिक निधन पर दुख जताते हुए उन्हें मंच से ही भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जनसभा को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, बांदा के सांसद आरके पटेल, क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इसके साथ ही मंच का संचालन गीता सोनकर ने किया।

यह भी पढ़ें: जल्द ही जारी होंगे संगठित, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आंकड़े: संतोष गंगवार 

chat bot
आपका साथी