कानपुर में गीता मेला शुरू होंगे कई कार्यक्रम व संस्कृत प्रतियोगिता

कानपुर में गीता मेला शुरू हो गया। किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला डिग्री कालेज में एक सप्ताह तक चलने वाले मेला में कई ऐस कार्यक्रम होंगे जिससे बच्चों को संस्कारित बनाने के साथ ही जन-जन में देश भक्ति की भावना को और मजबूती से जागरूक किजा सके।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:29 PM (IST)
कानपुर में गीता मेला शुरू होंगे कई कार्यक्रम व संस्कृत प्रतियोगिता
कानपुर के किदवई नगर में शुरू हुआ गीता मेला, होंगे कई कार्यक्रम।

कानपुर, जेएनएन। किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला डिग्री कॉलेज में हर बार तरह इस बार श्री गीता मेला मंगलवार मंगलवार से शुरू हो गया। इसमें पहले दिन शोभा यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मेले हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अखिल भारतीय श्रीगीता मेला की संयोजिका ऊषा रत्नानकर शुक्ल ने बताया कि  मेले का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को सुसंस्कारित बनाने के साथ साथ जन-जन में राष्ट्रीय चेतना को प्रवाहित करना है। यह मेला तीस वर्ष पहले शुरू  डा, माधवी लता शुक्ल द्वारा शुरू  किया गया था।

ऊषा रत्नाकर ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की छठा दिखाई देगी। इससे छात्राओं को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होगी। सात दिन चलने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि से लेकर समाज के हर वर्ग को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पहले दिन शोभा यात्रा निकाली गई साथ ही पर्यावरण संगोष्ठी तथा महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अन्य कार्यक्रम भी हुए जिसे लोगों ने सराहा।

मेला में यह भी होंगे कार्यक्रम

तीन मार्च

सुबह नौ बजे सामूहिक हवन

सुबह 11 से 12 बजे तक हिंदी भाषा पर गोष्ठी

दोपहर तीन से पांच बजे तक कवि सम्मेलन

चार मार्च

सुबह नौ बजे सामूहिक हवन

सुबह 11 से 12 बजे तक योग तंत्र व ज्योतिष संगोष्ठी

दोपहर तीन से पांच बजे तक माधवी संध्या

पांच मार्च

सुबह नौ बजे हवन

सुबह 11 से दो बजे तक संस्कृत गोष्ठी

दोपहर तीन से पांच बजे तक सांस्कृतिक संगोष्ठी

छह मार्च

सुबह नौ बजे हवन

दोपहर 12 से एक बजे तक रॉक बैंड की प्रस्तुति

दोपहर एक से दो के बीच सम्मान व दीक्षांत समारोह 

chat bot
आपका साथी