गोविंदपुरी पुल से निराला नगर तिराहे तक बनेगा फ्लाईओवर, खत्म होगी जाम की समस्या

उप्र सेतु निर्माण निगम ने सर्वे शुरू किया है मार्च में डीपीआर तैयार किया जाएगा।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 03:23 PM (IST)
गोविंदपुरी पुल से निराला नगर तिराहे तक बनेगा फ्लाईओवर, खत्म होगी जाम की समस्या
गोविंदपुरी पुल से निराला नगर तिराहे तक बनेगा फ्लाईओवर, खत्म होगी जाम की समस्या

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर के चावला मार्केट और नंदलाल चौराहा को जाम से निजात दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। उप्र सेतु निर्माण निगम ने गोविंदपुरी पुल से निराला नगर तिराहे तक फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे शुरू किया है। सर्वे इसी माह पूरा कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मार्च में मुख्यालय भेजी जाएगी।

सारा दिन जाम रहता नंदलाल चौराहा

निराला नगर, जूही, बर्रा, साकेत नगर, हेमंत बिहार, कर्रही, रामगोपाल चौराहा, मेहरबान सिंह का पुरवा, दबौली, गुजैनी घाटमपुर आदि क्षेत्रों से रोजाना करीब दो लाख लोग फजलगंज की ओर आते हैं। दिन में कम से कम 10 बार नंदलाल और चावला मार्केट चौराहे पर जाम लगता है। कई बार लोग आधे-आधे घंटे यहां फंस जाते हैं। एंबुलेंस फंस जाती है। जाम की स्थिति में लोगों डीबीएस कॉलेज की तरफ से जाते हैं तो वहां वाहन फंस जाते हैं। बार-बार लगने वाले जाम से दुकानदार भी परेशान हैं क्योंकि उनकी दुकानदारी चौपट होती है। आसपास के स्कूलों की छूट्टी होने पर समस्या और विकराल हो जाती है।

पहले भी उठी थी मांग

गोविंदपुरी नया पुल बन रहा था तब महानगर विकास समिति ने मांग उठाई थी कि इसे निराला नगर तिराहा के आगे उतारा जाए। सेतु निगम के सर्वे में भी इसकी पुष्टि हुई थी कि पुल की लंबाई बढ़ाने की जरूरत है। बढ़ते यातायात दबाव के चलते अब सेतु निगम ने फ्लाईओवर के लिए प्रयास शुरू किए हैं। कोशिश है कि 13 ब्लाक गोविंदनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के पास से फ्लाईओवर शुरू कर इसे नए पुल के पास उतारा जाए। फिलहाल फोर लेन फ्लाईओवर बनाने की योजना है। सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह का कहना है कि सर्वे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वाहनों की बढ़ती संख्या व आबादी के चलते वहां फ्लाईओवर की सख्त जरूरत है।

chat bot
आपका साथी