वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर : वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर पदाधिकारी काम करेंगे। ग्यारह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Oct 2017 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 14 Oct 2017 01:21 AM (IST)
वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे
वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर : वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर पदाधिकारी काम करेंगे। ग्यारह माह के कार्यकाल में काम दिखाई भी देगा। संस्था के लॉन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकृष्ण पांडेय और महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कल्याण के लिए भविष्य में कई प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे यूपी बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए निरंतर तत्पर हैं। वकीलों की हड़ताल सभी को दिखाई देती है लेकिन जजों के खाली पद भी हड़ताल जैसे ही हैं। उन्होंने एक साथ 19 जजों की नियुक्ति को प्रभावी कदम बताया। पूर्व महामंत्री योगेंद्र कुमार अवस्थी ने बीते वर्ष हुए आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। एल्डर्स कमेटी की ओर से मीडिया प्रभारी अश्वनी आनंद ने चुनाव रिपोर्ट प्रस्तुत की। एल्डर्स कमेटी प्रभारी चेयरमैन रामानंद शुक्ल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तरुणेंदु कुमार बाजपेयी, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश बाजपेयी, महामंत्री रामजी दुबे, कपिल दीप, सतेंद्र अवस्थी, अनिल जायसवाल, टीनू शुक्ला उपस्थित रहे।

--------

इन्होंने ली शपथ

अध्यक्ष राधाकृष्ण पांडेय, महामंत्री भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह गौर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, मंत्री संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जितेंद्र कुमार शुक्ला, संयुक्तमंत्री प्रशासन शौर्य कुमार सिंह, संयुक्तमंत्री लाइब्रेरी आशा साहू

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : विश्वनाथ गुप्ता, श्याम द्विवेदी, रमाशंकर श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, कपिल देव राय सिन्हा, अनंत शर्मा

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : अनुज कुमार बाजपेई, अरुण सिंह भदौरिया, प्रदीप कुमार बाल्मीकि, विक्रम प्रताप सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, अनंत दीक्षित

---------

एक पद पर एल्डर्स को प्रार्थना पत्र

वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर प्रवीन कुमार निगम ने दावा किया कि गिनती के दौरान उन्हें विजयी बताया गया था लेकिन अब उनका नाम नहीं है। इसे लेकर उन्होंने एल्डर्स कमेटी को प्रार्थना पत्र दिया है।

chat bot
आपका साथी