अब जहां अच्छा मूल्य मिलेगा वहां बेचेंगे उपज

किसानों का कहना है कि अब तक उन्हें अपनी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 02:12 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 02:12 AM (IST)
अब जहां अच्छा मूल्य मिलेगा वहां बेचेंगे उपज
अब जहां अच्छा मूल्य मिलेगा वहां बेचेंगे उपज

जागरण संवाददाता, कानपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को कृषक अपने लिए बेहद लाभदायक बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब तक उन्हें अपनी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। अब पहली बार उन्हें ना सिर्फ अपनी मेहनत की पूरी कीमत मिलेगी, बल्कि देश में जहां भी उन्हें उचित मूल्य मिलेगा, वहां जाकर वे फसल को बेचेंगे। उचित मूल्य मिलने से उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा और बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे से करा सकेंगे। किसानों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके बारे में किसी ने इस तरह से नहीं सोचा था। किसान बस मेहनत ही करते रहते थे। उसका परिणाम क्या निकलेगा, इसकी उसे कुछ जानकारी नहीं होती थी। अब किसान की जोखिम कम हुई हैं। उसे सिर्फ यह नहीं सोचना होगा कि वह खेत से उठाकर बाजार तक ले जाकर उपज बेच दे। अब पूरे देश में भाव जानने के भी रास्ते खुल गए हैं और कहीं भी उपज बेचने के भी। ----------- बोले किसान यह बिल सभी किसानों के लिए लाभदायक है। इससे किसान अपनी उपज को देश में कहीं भी बेच सकता है।

- राजकुमार सिंह, कुरसौली।

----

अभी तक मेहनत से उपजाई फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ता था। अब यह समस्या नहीं रह जाएगी।

- सुरेश चंद्र मिश्रा, नौरंगाबाद।

----

जो खेती परती पड़ी रहती थी और उसका उपयोग नहीं कर पाते थे। अब उसके भी अच्छे पैसे मिल जाएंगे।

- अतुल दुबे, चौबेपुर।

---------

देश की किसी भी मंडी में अपनी उपज बेचने का अधिकार किसान को मिल गया है। इसका लाभ मिलेगा।

- प्रकाश नारायण मिश्रा, पेम चौबेपुर।

-----

जिस जमीन में खेती नहीं करा पाते थे, वहां खेती भी होगी और अधिक पैसा भी मिलेगा। आमदनी भी बढ़ेगी।

- सुशील तिवारी, कुरसौली।

chat bot
आपका साथी