पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

श्रीकृ ष्ण जन्मा ष्टमी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 09:38 PM (IST)
पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

पतारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

संवाद सहयोगी, घाटमपुर (कानपुर) : पतारा में सपा की ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी को सूचना दी गई है। जिलाधिकारी को प्रस्ताव भी सौंपा गया और उसके लिए बैठक की तारीख तय करने की मांग की गई। भाजपा के समर्थन में कुल 75 में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य होने का दावा किया गया है।

पतारा ब्लाक प्रमुख का चुनाव सपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी मनोज भदौरिया को तीन वोटों से हराकर जीता था। कोमल सिंह को 37, जबकि मनोज भदौरिया को 34 वोट मिले थे। तीन वोट अवैध हुए थे और एक वोट नोटा को गया था। बुधवार को मनोज भदौरिया के समर्थन में बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह, वेदव्रत सचान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप बाजपेयी आदि के साथ 54 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलाधिकारी विशाख जी के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास जताया। मांग की गई कि प्रस्ताव लाने के लिए बैठक की तारीख तय की जाए। यहां भाजपा के समर्थन में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथपत्र भी दिए गए। बताया गया कि सात क्षेत्र पंचायत सदस्य विभिन्न कारणों के कारण नहीं आ सके। इस दौरान जिलाधिकारी का कार्यालय में डीपीआरओ कमल किशोर, डीडीओ जेपी गौतम बीडीओ प्रवीणा शुक्ला और एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ला मौजूद रहे। मनोज भदौरिया ने बताया कि नियम के मुताबिक अब 15 दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित होगी।

कोमल सिंह का बहुमत होने का दावा

ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह ने दावा किया है कि वह बहुमत में हैं। उनका कहना कि मनोज भदौरिया और उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अभी तक उनके द्वारा शपथ भी नहीं ली है। आरोप लगाया कि वे कभी सदन में मौजूद भी नहीं रहे। सदन में मौजूद सदस्यों में वह बहुमत में हैं।

chat bot
आपका साथी