Dussehra 2022 : मूर्ति विसर्जन व दशहरा पर्व पर Kanpur में रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से होकर निकलेंगे वाहन

Dussehra 2022 कानपुर में दशहरा व मूर्ति विसर्जन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था बुधवार शाम पांच बजे से लागू हो जाएगी और देर रात तक लागू रहेगी। परेड ग्राउंड के आसपास चार स्थानों पर यातायात विभाग ने वाहनों के पार्किंग का इंतजाम किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 10:06 PM (IST)
Dussehra 2022 : मूर्ति विसर्जन व दशहरा पर्व पर Kanpur में रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से होकर निकलेंगे वाहन
Dussehra 2022 दशहरे व मूर्ति विसर्जन पर कानपुर में बदले रहेंगे यातायात नियम।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Dussehra 2022 रामलीला परेड में रावण वध और दशहरा मेले के आयोजन के चलते यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था बुधवार की शाम को पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। दशहरा मेला देखने के लिए आने वाले लोगों के वाहनों के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर यातायात विभाग की ओर से पार्किंग व्यवस्था लागू की है। यह जानकारी मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने दी है।

पूजा पंडालों से बुधवार को मां दुर्गा की विदाई होगी। इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात में डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह डायवर्जन की व्यवस्था बुधवार की सुबह से प्रारंभ होकर विसर्जन समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। मंगलवार को यह जानकारी पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने दी है।

यह होगी डायवर्जन व्यवस्था

- लालइमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं जायेगा।

- जो वाहन लालइमली से आते जाते है वह सिल्वर्टन तिराहा से वीआइपी रोड, मेघदूत तिराहा से माल रोड जा सकेंगे।

- एमजी कालेज चौराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेगें। यह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से लालइमली चौराहे से कर्नलगंज की ओर जायेगें।

- बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जायेगा। यह वाहन मेस्टन रोड से मूलगंज की ओर व बड़ा चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ जा सकेंगे।

- चेतना चौराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जायेगा, यह वाहन मेघदूत की तरफ जा सकेगें।

- मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।

- यतीमखाना चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जायेगा। यह वाहन लालइमली चौराहा की ओर जा सकेगें।

- पोस्ट आफिस तिराहा से कोई भी वाहन परेड रोड पर नहीं जायेगा । यह वाहन एनटीसी म्योरमील की ओर जा सकेगें।

- म्योरमिल की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की ओर नहीं जायेगा। यह वाहन एमजी चौराहे की ओर से जा सकेंगे।

- लैण्डमार्क तिराहा से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। यह वाहन बड़ा चौराहा की ओर से जायेंगे।

- गिलिस बाजार चौराहा (कोतवाली) से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा।

इन मार्गों पर बदला रहेगा यातायात

- उन्नाव से आने वाला यातायात गंगा बैराज चौराहा से अटल घाट, कर्बला चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगें। यह यातायात गंगा बैराज चौराहा से सीधे कोठारी चौराहा से बाये सिंहपुर होते हुये अपने गन्तव्य को जाएगा।

- कल्याणपुर से आने वाला यातायात पालीटेक्निक चौराहा से बाये मुड़ कर कर्बला की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन सीधे रावतपुर, गोल चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगें।

- पालीटेक्निक चौराहे से आने वाला यातायात रावतपुर तिराहा से कम्पनीबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन रावतपुर तिराहे गोल चौराहा होते हुये गंतव्य को जा सकेगें।

- कम्पनीबाग चौराहा से कोई भी वाहन वीआइपी रोड नहीं जा सकेगा। यह वाहन गोपाला तिराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिराहे से होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

- डीएवी तिराहा की ओर से आने वाले वाहन मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से सीधे वीआइपी रोड की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन सिलवर्टन ग्वालटोली चौराहा होते हुये गंतव्य को जाएंगे।

- फूलबाग से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन मेघदूत तिराहा से सीधे बड़ा चौराहा होकर गंतव्य को जाएंगे।

यहां कर सकेंगे वाहन पार्क

- अस्पताल रोड के किनारे

- नवीन मार्केट के अन्दर

- सोमदत्त प्लाजा के सामने

- क्रिस्टल पार्किंग परेड

chat bot
आपका साथी