Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021: डकैत ठोकिया का भाई भी बना प्रधान, 339 मतों से दर्ज की जीत

Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021 बता दें कि रविवार को कर्वी ब्लाक के शीतलपुर से जेल में बंद पांच लाख इनामी रहे डकैत राधे पटेल का बेटा अरिमर्दन सिंह उर्फ सोनू पटेल प्रधान बना था। सोमवार को इसी ब्लाक की पंचायत बंदरी से दीपक पटेल ग्राम प्रधान बन गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 08:55 PM (IST)
Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021: डकैत ठोकिया का भाई भी बना प्रधान, 339 मतों से दर्ज की जीत
समर्थकों के साथ खुशी मनाता डकैत ठोकिया का भाई अवधेश उर्फ दीपक पटेल (दाएं)।

चित्रकूट, जेएनएन। [Result sec.up.nic.inमारे गए दस्यु सरदार अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया के छोटे भाई अवधेश उर्फ दीपक पटेल के सिर पर भी प्रधानी का ताज मढ़ गया है। उसने विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी से जीत हासिल की है। जिले में पांच लाख रुपये के इनामी रहे डकैत के परिवार का एक और सदस्य ग्राम प्रधान बन गया है। बता दें कि रविवार को कर्वी ब्लाक के शीतलपुर से जेल में बंद पांच लाख इनामी रहे डकैत राधे पटेल का बेटा अरिमर्दन सिंह उर्फ सोनू पटेल प्रधान बना था। वहीं, सोमवार को इसी ब्लाक की ग्राम पंचायत बंदरी से मारे गए डकैत पांच लाख इनामी अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया का छोटा भाई दीपक पटेल चुनाव जीत कर ग्राम प्रधान बन गया है। अवधेश उर्फ दीपक पटेल ने 535 मत पाकर सुधीर गर्ग (196) को 339 मत से हराया है।

यह भी पढ़ें: Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021:  दस्यु समर्थन के बिना डकैत राधे का बेटा बना ग्राम प्रधान, प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से दी शिकस्त

कल सुबह तक आ जाएंगे परिणाम: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई से शुरू हुई मतगणना अभी जारी है। देर शाम तक प्रधान की 250, बीडीसी की 300 सीटों की गणना पूरी हो गयी है। अब प्रधान की 81 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 121 सीटों पर गणना जारी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य की 17 सीट में कोई परिणाम सामने आए हैं। हालांकि रुझान के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा काम हैं। वैसे छह सीटों में भाजपा बढ़त बनाए हैं। जिले में 36 घंटे से पंचायत चुनाव की गणना चल रही है। बता दें कि 331 ग्राम पंचायत में देर शाम 250 की गणना पूरी हो सकी है।

इनका ये है कहना: जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे शिफ्ट की गणना जारी है, अब गणना समाप्ति तक यही टीमें काम करेंगे। अंतिम परिणाम देर रात कर आने की संभावना है। जिला पंचायत सदस्य को लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक है लेकिन उसके परिणाम भी आने में रात हो जाएगा। मंगलवार को सुबह परिणाम की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी