बसपा ने लिया 2019 में जीत का संकल्प

जागरण संवाददाता, कानपुर : बसपा संस्थापक काशीराम के जन्मदिवस पर मैनावती मार्ग स्थित एक गेस्ट ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 11:46 AM (IST)
बसपा ने लिया 2019 में जीत का संकल्प
बसपा ने लिया 2019 में जीत का संकल्प

जागरण संवाददाता, कानपुर : बसपा संस्थापक काशीराम के जन्मदिवस पर मैनावती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। दावा किया किया कि लोकसभा चुनाव में बसपा को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी।

मुख्य अतिथि एवं मंडल जोन कोआर्डिनेटर सतीश जाटव ने कहा कि कांशीराम और पार्टी मुखिया मायावती ने पार्टी को बड़े संघर्ष से खड़ा किया है। हमें इतनी मेहनत करनी है कि लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतें। मंडल जोन कोआर्डिनेटर नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि काशीराम ने छोटी - छोटी बैठकें कर पार्टी को बनाया। अब उनके मिशन को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अनुभव चक ने कहा कि गोरखपुर और फुलपुर के चुनाव परिणाम ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो लोग कह रहे थे कि बसपा समाप्त हो गई है। विरोधियों के सारे दावे ध्वस्त हो गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती देश की एकमात्र ऐसी नेता हैं जिनके इशारे पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपनी खुद की खाली की गई लोकसभा सीट से हाथ धोना पड़ गया। इस अवसर पर मंडल इंचार्ज रामनारायन निषाद, मुकेश कठेरिया, बौद्धप्रिय गौतम , जिलाध्यक्ष रामशकर कुरील, सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवप्रशाद यादव, मिथलेश कटियार, सरोज कुरील, सुनीत शुक्ल, राजेश कमल, अरविंद गौतम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी