उन्नाव में पंकज सिंह ने कहा... भारत की जय न बोलने और सम्मान न करने वालों का हमें नहीं चाहिए वोट

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उक्त उद्गार बुधवार को नवाबगंज और असोहा में आयोजित बूथ सत्यापन प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 09:10 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 09:10 PM (IST)
उन्नाव में पंकज सिंह ने कहा... भारत की जय न बोलने और सम्मान न करने वालों का हमें नहीं चाहिए वोट
भाजपा की बूथ समीक्षा अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत व विधायक अनिल जागरण

उन्नाव, जेएनएन। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक पंकज सिंहने कहा कि जो भारत माता की जय न बोले और सम्मान न करें ऐसे लोगों का हमें वोट नहीं चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अफगानिस्तान में फंसे अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, ईसाई को सकुशल वतन वापस लाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन विपक्षी दलों ने मौन साध रखा है। अगर एक वर्ग विशेष के लोग फंसे होते तो समूचा विपक्ष हो हल्ला मचा रहा होता।  

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उक्त उद्गार बुधवार को नवाबगंज और असोहा में आयोजित बूथ सत्यापन प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। एक देश एक विधान और एक कानून की मांग पूरी करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटा दिया। असोहा ब्लाक क्षेत्र के कंचनपुर में पुरवा विधायक अनिल सिंह के कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने मिशन 2022 के लिए तैयार होकर अपनी बूथ मजबूत करने को कहा। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवाबगंज के एक गेस्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां भी भाजपा की नीतियों को घर-घर पंहुचाने और बूथ एक-एक एक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करने को कहा।

जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक पुरवा अनिल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने को कहा। ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दीक्षित, मनीष जायसवाल, सरिता रावत, प्रमोद सिंह, रवि सिंह, नूतन सिंह, अखिलेश गुप्ता, विजय कुमार अवस्थी, बउवा साहू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी