शहर के वार्डो में भाजपाइयों ने चलाई झाड़ू

डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती से शुरू हुए ग्राम स्वरोजगार योजना को शहरी क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए भ्बीजेपी ने शहर के वार्डो में झाड़ू चलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 02:27 PM (IST)
शहर के वार्डो में भाजपाइयों ने चलाई झाड़ू
शहर के वार्डो में भाजपाइयों ने चलाई झाड़ू

जागरण संवाददाता, कानपुर : डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती से शुरू हुए ग्राम स्वरोजगार योजना को शहरी क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए बुधवार को भाजपा ने सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया। 18 से 23 अप्रैल तक वार्ड स्तर पर चलाए जाने वाले इस अभियान के पहले दिन हर वार्ड में कार्यकर्ता, पार्टी पार्षद इकट्ठा हुए और सफाई की।

15 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत बुधवार को दूसरे चरण के कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान चला। कानपुर उत्तर और कानपुर दक्षिण के नेतृत्व में यह अभियान सभी 110 वार्ड में 23 अप्रैल तक चलेगा। कानपुर महानगर के महामंत्री सुनील बजाज ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर स्वच्छ और रोगमुक्त भारत देने का संकल्प लिया। लाजपत मंडल में अध्यक्ष विजय मिश्र के नेतृत्व में अभियान चला। विभिन्न कार्यक्रमों में सत्येंद्र नाथ पांडेय, रवि पांडेय, अभिषेक कुमार, पार्षद राघवेंद्र मिश्र, नीरज बाजपेयी व उषा मिश्रा, अजय राय, प्रमोद त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

गांवों में खोदे गढ्डे और समस्याएं सुनीं

ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को 46 गांवों में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में शौचालयों के निर्माण के लिए दलित बस्तियों में गड्ढे खोदे गए। अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के बम्हौरी गांव में विधायक कमल रानी वरुण ने समस्याएं सुनीं। गांव में झाड़ू लगाई। डीपीआर निरीश साहू व अन्य अफसर मौजूद रहे। पीडी डीआरडीए केके पांडेय ने छाजा गांव में गढ्डे खुदवाए। राशन कार्ड, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, भूमिहीनों को भूमि का पट्टा देने के लिए ग्रामीणों की सूची तैयार की गई। हर गांव में एक-एक अफसर को भेजा गया था। इस दौरान तीन हजार से अधिक गड्ढे खोदे गए। - (वि.)

सपा ग्रामीण सपा की 51 सदस्यीय कमेटी गठित: कानपुर: सपा ग्रामीण ने 51 सदस्यीय कमेटी गठित की। ग्रामीण सपा के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव ने अपनी कमेटी में पांच उपाध्यक्ष नियुक्ति किए है। मुमताज अहमद, आरडी कुरील, चन्द्रशेखर, विक्रम परिहार व अनिल सोनकर वारसी को उपाध्यक्ष जितेन्द्र कटियार को महासचिव, अहिवरन सिंह को कोषाध्यक्ष, 14 सचिव और 30 सदस्य नियुक्ति किए।

chat bot
आपका साथी