BJP Foundation Day 2021: कानपुर में स्थापना दिवस पर चुनाव प्रचार की भी तैयारी, बूथ अध्यक्ष संभालेंगे कमान

BJP Foundation Day 2021 कानपुर में 32 जिला पंचायत सदस्यों की सीटें हैं। इसमें से 29 सीटें कानपुर ग्रामीण जिला इकाई के अधीन हैं और तीन कानपुर दक्षिण जिला इकाई के। यूं तो मैदान में प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 03:50 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:36 PM (IST)
BJP Foundation Day 2021: कानपुर में स्थापना दिवस पर चुनाव प्रचार की भी तैयारी, बूथ अध्यक्ष संभालेंगे कमान
दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या ने कहा कि इन 104 बूथों के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कानपुर, जेएनएन। BJP Foundation Day 2021 पंचायत चुनाव के बीच पड़ रहे स्थापना दिवस के जरिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने जा रही है ताकि पंचायत चुनाव में उन्हें घर-घर तक पहुंचाया जा सके। जिन क्षेत्रों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं, वहां मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों को अपने घर पर झंडा लगाने और उसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र में घर-घर संपर्क करने के लिए कहा गया है। रविवार को पंचायत चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है और अब छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। 

कानपुर में 32 जिला पंचायत सदस्यों की सीटें हैं। इसमें से 29 सीटें कानपुर ग्रामीण जिला इकाई के अधीन हैं और तीन कानपुर दक्षिण जिला इकाई के। यूं तो मैदान में प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन पार्टी स्थापना दिवस के साथ ही पूरी तरह चुनाव प्रचार में छाने की तैयारी कर रही है। कानपुर ग्रामीण में 1,231 बूथ हैं। वहीं कानपुर दक्षिण में पंचायत चुनाव वाले 104 बूथ हैं। स्थापना दिवस की सुबह इन सभी बूथ अध्यक्षों के घरों पर झंडारोहण किया जाएगा। इस दौरान उस बूथ क्षेत्र में रहने वाले सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद सभी पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला के मुताबिक सभी बूथ अध्यक्षों को इसके लिए कह दिया गया है। झंडारोहण करने के बाद डोर टू डोर जाना है। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या ने कहा कि इन 104 बूथों के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी