गंगा रन में राकेश व सपना ने मारी बाजी, खेलो इंडिया में अंबिका करेंगी तीरंदाजी

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा जन-जन को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित गंगा रन में राकेश व सपना ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कानपुर की अंबिका भट्टाचार्य सोनीपत में होने वाली प्रतियोगिता में निशाना लगाएंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 06:57 PM (IST)
गंगा रन में राकेश व सपना ने मारी बाजी, खेलो इंडिया में अंबिका करेंगी तीरंदाजी
कानपुर के खिलाड़ियों ने रोशन किया नाम।

कानपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में जन-जन को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गंगा रन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच राकेश व सपना ने पहला स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्व'छ गंगा निर्मल गंगा के लिए कई प्रतियोगिताएं की गईं। सोनीपत में होने वाली पहली खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहली बार कानपुर की अंबिका भट्टाचार्य निशाना लगाएंगी।

बुधवार को गंगा बैराज से इस्कान मंदिर तक हुई गंगा रन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गंगा रन के माध्यम से शहरवासियों को गंगा नदी को स्व'छ, निर्मल व अविरल रखने का संदेश दिया। जिला गंगा सुरक्षा समिति की ओर से हुई गंगा रन में बालक वर्ग से राकेश सैनी को पहला, राजू यादव को दूसरा व निखिल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग से सपना को पहला, राशि सिंह को दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला। गंगा रन में विजयी प्रतिभागियों को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र ङ्क्षसह भोले ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीएम विशाख जी अय्यर, एडीएम अतुल कुमार, डीएफओ अरविंद कुमार, उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक, राजवीर सिंह, अनिल सिंह, उमेश चंद्र सहित गंगा विचार मंच, गंगा टास्क फोर्स के जवान उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया तीरंदाजी में शहर की अंबिका लगाएंगी निशाना

भारतीय तीरंदाजी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा सात नवंबर को सोनीपत में होने वाली पहली खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता ग्रामीण परिवेश के खिलाडिय़ों की प्रतिभा को मंच मुहैया कराएगी। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि पहली बार तीरंदाजी को लेकर आयोजित हो रही प्रतियोगिता में अंबिका भट्टाचार्य शहर से निशाना लगाएंगी। प्रतियोगिता में उप्र के साथ दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया, जल्द कई शहरों में प्रतियोगिताएं कराकर खिलाडिय़ों को संवारा जाएगा। इससे प्रतिभावान खिलाडिय़ों की खोज भविष्य के लिए होगी। अंबिका के चयन पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, यासिर इब्राहिम, संदीप पासवान, अभिषेक कुमार, शैलेश मौसमी साहू व जमीर अहमद ने खुशी जाहिर की।

chat bot
आपका साथी