भाजपा : जिलों व मंडलों में अब नहीं चलेगी मनमानी, प्रवासी तय करेंगे पदाधिकारी Kanpur News

मंडल प्रवासियों की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंडल पर किया जाना है प्रवास।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 18 Dec 2019 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 02:06 PM (IST)
भाजपा : जिलों व मंडलों में अब नहीं चलेगी मनमानी, प्रवासी तय करेंगे पदाधिकारी Kanpur News
भाजपा : जिलों व मंडलों में अब नहीं चलेगी मनमानी, प्रवासी तय करेंगे पदाधिकारी Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। भाजपा ने जिस तरह अभी तक जिला संगठनों को मजबूत बनाने पर फोकस किया था, अब वही फोकस मंडलों पर होगा। ताकि संगठन निचले स्तर पर सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुंच सके। यही नहीं मंडल व जिले के पदाधिकारी अब अपनी कार्यकारिणी बनाने में मनमानी नहीं कर पाएंगे। मंडल व जिले में भेजे गए प्रवासी पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला, क्षेत्र और प्रदेश से पदाधिकारी तय होंगे। मंडल प्रवासियों की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के उद्बोधन से यही लब्बोलुआब सामने आया।

हर मंडल में होंगे छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री व एक कोषाध्यक्ष

लाजपत नगर स्थित गोल्डन पैलेस में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा में 1918 मंडल हैं, जिनमें से इस क्षेत्र में 254 मंडल हैं। मंडल अध्यक्षों के बाद सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही, सर्वसमावेशी मंडल कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी मंडल प्रवासियों पर है। 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंडल पर प्रवास करके मंडल कार्यकारिणी तथा सेक्टर संयोजक के चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र स्तर के सभी नेताओं को मंडल, सेक्टर व बूथ पर प्रवास के लिए जाना है। प्रवास की यह शैली ही भाजपा का मापदंड है। उन्होंने कहा, हर मंडल में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और 45 अन्य सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य होंगे। सेक्टर संयोजक कार्यकारिणी का पदेन सदस्य होगा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल में मनाएगी। इसमें प्रदेश व क्षेत्र का पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मलित होगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व संचालन मुखलाल पाल ने किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, प्रकाश पाल, देवेश कोरी, हिमांशु दुबे, राम किशोर साहू, हनुमान मिश्रा, राम लखन रावत, डॉ कंचन जायसवाल, जेके सिंह, प्रमोद बार्डर, सुनील बजाज, बीना आर्या, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अविनाश सिंह, पूनम द्विवेदी, अजीत सिंह छाबड़ा, विकास दुबे, सुरेश अवस्थी, सतेंद्र मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा मौजूद रहे।

दो दिन में घोषित हो जाएंगे मंडल अध्यक्ष

जिन मंडलों में चुनाव नहीं कराए जा सके हैं। उन मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा 21 दिसंबर से पहले हो जाएगी।

पद बांटने वालों को झटका

इस बैठक से सबसे ज्यादा झटका उन्हें लगा है। जिन्होंने जिले या मंडल के पद पाते ही अन्य पदों का वितरण शुरू कर दिया था।  

chat bot
आपका साथी