अखिलेश बोले- रोजगार हैैं नहीं, आखिर कहां बन रहा डिफेंस कॉरीडोर

सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके घर भी गए। उन्होंने कहा है कि किसानों के बाद अब समाजवादी पार्टी युवा घेरा कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2022 में जुटने का आह्वान किया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 12:39 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:04 PM (IST)
अखिलेश बोले- रोजगार हैैं नहीं, आखिर कहां बन रहा डिफेंस कॉरीडोर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की।

बांदा, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान मर रहा है और भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। सपा किसानों के साथ है, सरकार को कानून वापस लेना होगा। उन्होंने डिफेंस कॉरीडोर पर भी सवाल उठाए। कहा कि रोजगार हैं नहीं, आखिर डिफेंस कॉरीडोर कहां बन रहा है। सरकार ने कहां जमीनें ली हैं? कब से काम शुरू होगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। 

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई व सपा नेता हसन सिद्दीकी के घर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हर वर्ग भाजपा से परेशान है। सरकार बस बोलकर लोगों को बरगला रही। बुंदेलखंड का किसान बदहाल है। उसके तन पर कपड़े ठीक से नहीं है। वह सर्दी में मर रहा। बेरोजगारी चरम पर है। युवा खाली बैठे हैं। सरकार केवल सपने दिखा रही है। अभी तक सपा ने किसानों को लेकर कार्यक्रम चलाया है, अब युवाओं की बारी है। उनके बीच युवा घेरा कार्यक्रम चलाया जाएगा। सपा की सरकार आने पर किसानों, व्यापारियों, युवाओं के साथ हर वर्ग की समस्याओं को दूर किया जाएगा। सपा अध्यक्ष शुक्रवार रात चित्रकूट से बांदा पहुंचे थे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। चर्चा के बाद वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। महोबा के पूर्व विधायक अरिमर्दन ङ्क्षसह इस मौके पर सपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, पालिका चेयरमैन मोहन साहू भी साथ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री सपा सरकार में बांटे गए लैपटॉप से रोजगार करने वाले युवक शैलेंद्र  के साइबर कैफे पहुंचे। स्टेशन रोड पर रहने वाली सपा कार्यकर्ता सानिया खान के घर भी गए।

कामतानाथ के आशीर्वाद बनेगी सरकार 

बांदा से फतेहपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चित्रकूट की धरती से संतों की कृपा मिल चुकी है, अब वर्ष 2022 में कामतानाथ भगवान का आशीर्वाद प्रदेश में सरकार बनवाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार से मुक्ति का आशीर्वाद मांगा है। वह बांदा से लखनऊ जाते समय शहर के राधानगर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की कथनी और करनी में थोड़ा नहीं, भारी अंतर है। बीते चार वर्षों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। नए कृषि कानून को गलत बताने के साथ ही भाजपा पर जहरीली शराब बिकवाने का आरोप भी लगाया। एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनते ही फतेहपुर में सीवर लाइन का काम शुरू कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी