दीपावली के बाद मंडी की दुर्दशा पर आढ़तिए करेंगे लखनऊ में प्रदर्शन

आढ़तियों ने निर्णय लिया कि इसके विरोध में दीपावली के बाद लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:25 AM (IST)
दीपावली के बाद मंडी की दुर्दशा पर आढ़तिए करेंगे लखनऊ में प्रदर्शन
दीपावली के बाद मंडी की दुर्दशा पर आढ़तिए करेंगे लखनऊ में प्रदर्शन

कानपुर : मंडी में आवक लगातार घटने से परेशान नौबस्ता गल्ला मंडी के आढ़तियों ने शनिवार को बैठक की। आढ़तियों ने निर्णय लिया कि इसके विरोध में दीपावली के बाद लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश की दूसरी मंडी के आढ़तियों को भी जोड़ा जाएगा। उप्र खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल व नौबस्ता गल्ला मंडी के आढ़तियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि छह जून के बाद से नौबस्ता गल्ला मंडी व चकरपुर सब्जी मंडी में आवक बहुत घट गई है। इससे मंडियों के अंदर व्यापार करने वाले आढ़तियों का व्यापार खत्म हो रहा है। जल्द कोई निर्णय नहीं हुआ तो मंडियों खत्म हो जाएंगी। बैठक में अजय बाजपेई, रजत गुप्ता, गोपाल शुक्ल, मनोज द्विवेदी, उदयभान सिंह, गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय किशोर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। (वि.)

chat bot
आपका साथी