70 साल बाद पनकी नहर पर पुल मंजूर

जागरण संवाददाता, कानपुर : कालपी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए आखिरक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 05:14 PM (IST)
70 साल बाद पनकी नहर पर पुल मंजूर
70 साल बाद पनकी नहर पर पुल मंजूर

जागरण संवाददाता, कानपुर : कालपी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए आखिरकार कदम बढ़ ही गए। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अपने गोविंदनगर विस क्षेत्र में आने वाली अर्मापुर नहर के लिए डबल लेन का पुल मंजूर करा दिया है।

अर्मापुर नहर पर अभी संकरी पुलिया है। इसकी वजह से यहां से भारी वाहनों के गुजरते समय जाम लग जाता है। यहां यातायात की वर्षो पुरानी समस्या के लिए आजादी के बाद से अब तक प्रयास नहीं किए गए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस नहर पर डबल लेन पुल मंजूर हो गया है। तीन करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपये से यहां लोक निर्माण विभाग पुल का निर्माण करेगा। टेंडर की फाइल बन गई है, संभवत:19 मार्च को टेंडर प्रकाशित होगा। उन्होंने दावा किया है कि एक वर्ष के भीतर ही पुल निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। यह रेलवे ब्रिज की तरह बिना पिलर का होगा।

chat bot
आपका साथी