94 लाख मिलें तो लगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, कानपुर: रामादेवी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा 94 लाख रुपय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 01:00 AM (IST)
94 लाख मिलें तो लगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा
94 लाख मिलें तो लगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, कानपुर: रामादेवी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा 94 लाख रुपये न मिलने के चलते स्थापित नहीं हो पा रही है। नगर निगम ने प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे के सौन्दर्यीकरण के लिए 94 लाख रुपये मांगे है। धन न मिलने के चलते काम रुका पड़ा है। मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। इस बाबत सोमवार को एडीएम सिटी ने बैठक बुलाई है।

नेशनल हाइवे द्वारा रामादेवी चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कराए जाने के चलते पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा हटवाई थी। नगर निगम ने आठ लाख रुपये खर्च करके प्रतिमा हटाई थी। इस खर्च को नेशनल हाईवे ने नहीं दिया। अब प्रतिमा स्थापित करने के लिए 94 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर नेशनल हाइवे को दिया है। धन न मिलने के चलते काम रुका पड़ा है।

एडीएम सिटी केपी सिंह नगर निगम व नेशनल हाइवे के अफसर और काम करने वाली गैमन इंडिया के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक करेंगे। नगर निगम का कहना है कि पैसा दे तभी काम हो पाएगा नहीं तो वह खुद काम करा ले।

chat bot
आपका साथी