संबद्ध प्राइमरी स्कूलों की ग्रांट जारी

कानपुर : अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी (बालिका) विद्यालयों की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 07:48 PM (IST)
संबद्ध प्राइमरी स्कूलों  की ग्रांट जारी
संबद्ध प्राइमरी स्कूलों की ग्रांट जारी

कानपुर : अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी (बालिका) विद्यालयों की ग्रांट शासन से जारी हो गई है। शनिवार को इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के मंडलीय अध्यक्ष आरसी यादव ने बताया कि बीते चार-पांच माह से विद्यालयों को ग्रांट जारी नहीं हुई थी। इसके चलते विद्यालय संचालकों कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। इसके लिए संगठन के अध्यक्ष व नेता शिक्षक दल विधानपरिषद ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शुक्रवार को निदेशालय के बाहर धरना दिया था। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए ग्रांट जारी कर दी। उन्होंने कहा सूबे के लिए करीब 14 करोड़ 99 लाख रुपये ग्रांट जारी हुई है।

chat bot
आपका साथी