आवास विकास में गंदगी को लेकर महिलाएं नाराज

संवाद सहयोगी छिबरामऊ सीवर टैंक व नालियों से फैल रही गंदगी से परेशान महिलाएं नगर पालिका पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:17 PM (IST)
आवास विकास में गंदगी को लेकर महिलाएं नाराज
आवास विकास में गंदगी को लेकर महिलाएं नाराज

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: सीवर टैंक व नालियों से फैल रही गंदगी से परेशान महिलाएं नगर पालिका परिषद पहुंची। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। सभासद के नेतृत्व में ईओ को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को सभासद अक्कू भदौरिया के साथ महिलाएं नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने कहा कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक की स्थिति इस समय बेहद खराब है। सीवर टैंक ओवरफ्लो हो रहे हैं। गंदगी सड़कों पर बह रही है। सीवर टैंक के ढक्कन टूट गए हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कीचड़ भी सड़क पर फैलता है। खुले प्लाटों में गंदगी एकत्रित हो रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रमुखता से समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। इस बीच चेयरमैन राजीव दुबे से भी महिलाएं मिली। उन्होंने टीम भेजकर सफाई कराए जाने और समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आशा देवी, पुष्पा देवी, कुलभान सिंह, अतुल दुबे, स्वदेश पाल, सुबोध तिवारी, हरिओम श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, रामप्रसाद कमल, रामप्रसाद शर्मा, विजय दुबे, भंवर सिंह यादव व विपिन कुमार मौजूद रहे। जिला अस्पताल में बनने लगा विद्युत उपकेंद्र

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिला अस्पताल में स्वतंत्र विद्युत फीडर बनाने कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ने फीडर बनाने के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। इससे अस्पताल को सहूलियम मिलेगी।

जिला अस्पताल और मेटरनिटी विग में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए कुछ साल पहले शासन ने स्वतंत्र विद्युत फीडर बनाने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए थे। उपकेंद्र बनने से स्वास्थ्य विभाग को सहूलियत मिलेगी। सीएमएस ने चार करोड़ रुपये का नया बजट स्वीकृत किया गया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद उपकेंद्र के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा, जिसमें एक 5 एमवीए ट्रांसफार्मर तथा तीन वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल लगाए जाएंगे। 132 केवी सबस्टेशन से 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी, जिससे दोनों अस्पतालों में एक मिनट के लिए भी कटौती नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी