कन्नौज में महिला की हत्या कर शव जलाया

मृतका के पिता अनिल कुमार निवासी ग्राम गोवा थाना तालग्राम ने सूचना थानाध्यक्ष सौरिख को दी।

By Amal ChowdhuryEdited By: Publish:Thu, 19 Oct 2017 01:34 PM (IST) Updated:Thu, 19 Oct 2017 01:34 PM (IST)
कन्नौज में महिला की हत्या कर शव जलाया
कन्नौज में महिला की हत्या कर शव जलाया

कन्नौज (जेएनएन)। कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र में घर के पीछे महिला का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम जादेपुर्वा में जितेंद्र कुमार की पत्नी खुशबू (25) के रूप में शव की शिनाख्त हुई।

मृतका के पिता अनिल कुमार निवासी ग्राम गोवा थाना तालग्राम ने सूचना थानाध्यक्ष सौरिख को दी। परिजनों ने हत्या कर शव जलाने की बात कही। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आरुषि हत्याकांडः सीबीआइ जज ने कल्पनालोक में जाकर मनमाफिक कहानी गढ़ी

chat bot
आपका साथी