मतदान प्रथम अधिकारी लगाएंगे अमिट स्याही

जागरण संवाददाता कन्नौज मतदान प्रथम अधिकारी मतदाताओं की अंगुली पर अमिट स्याही लगाएंगे जबकि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:58 PM (IST)
मतदान प्रथम अधिकारी लगाएंगे अमिट स्याही
मतदान प्रथम अधिकारी लगाएंगे अमिट स्याही

जागरण संवाददाता, कन्नौज: मतदान प्रथम अधिकारी मतदाताओं की अंगुली पर अमिट स्याही लगाएंगे, जबकि मतदान द्वितीय अधिकारी मतदाताओं को मतपत्र देंगे। साथ ही मतपेटियां नीले पेपर से सील की जाएंगी। कार्मिकों को प्रशिक्षण में खासकर यह जानकारी दी जा रही है।

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में इस बार थोड़ा बदलाव हुआ है। मतदान के बाद मतपेटियां नीले रंग के पेपर से सील की जाएंगी, जो अब तक हरे पेपर से सील की जाती थीं। मतपेटियां पीठासीन अधिकारी ही सील करेंगे। वहीं, मतदान प्रथम व द्वितीय अधिकारी के कार्य भी अलग होंगे। इस बार बूथों पर मतदान प्रथम अधिकारी मतदाताओं की अंगुली पर अमिट स्याही लगाएंगे, जबकि अब तक के चुनाव में अमिट स्याही का काम मतदान द्वितीय अधिकारी करते थे। मतदान द्वितीय अधिकारी का काम इस बार काम मतपत्र देना होगा, जो मतदाताओं को चारों पदों के मतपत्र देंगे। साथ ही कोविड नियमों का पालन होगा। शारीरिक दूरी के साथ मास्क की अनिवार्यता कर्मी व मतदाताओं के लिए रहेगी। बूथों पर सैनिटाइजर व हाथ धोने के लिए साबुन भी रखा जाएगा। थर्मल स्क्रीनिग सभी पर कराने पर विचार भी किया जा रहा है। यह जानकारी प्रशिक्षण में प्रशिक्षण सहायक एनसी टंडन कार्मिकों को दे रहे हैं। जिला पंचायत प्रत्याशी दें हस्ताक्षर का नमूना

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिला पंचायत के प्रत्याशी अधिकृत होने के बाद सभी को हस्ताक्षर नमूना देना होगा। साथ ही चुनाव अभिकर्ता नियुक्त करने के लिए एआरओ को को देना होगा। इसके लिए एक दिन का समय दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत/मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अधिकृत चुनाव मैदान में हैं। आगे की प्रक्रिया के लिए चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को हस्ताक्षर का नमूना देना होगा। इसके लिए मंगलवार और बुधवार का समय निर्धारित किया गया है। हस्ताक्षर नमूना जिला पंचायत कार्यालय पर संबंधित एआरओ को देना है। साथ जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपने चुनाव अभिकर्ता नियुक्त करने के लिए आवेदन करें, जो सिर्फ मंगलवार तक ही लिए जाएंगे। आवेदन भी संबंधित एआरओ को देना होगा। इसके बाद मान्य नहीं होंगे।

chat bot
आपका साथी