केंद्रीय राज्यमंत्री का चचेरा भाई वारंट में गिरफ्तार

संवाद सूत्र, तालग्राम : न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक केंद्रीय राज्यमंत्री के च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 03:00 AM (IST)
केंद्रीय राज्यमंत्री का चचेरा भाई वारंट में गिरफ्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री का चचेरा भाई वारंट में गिरफ्तार

संवाद सूत्र, तालग्राम : न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक केंद्रीय राज्यमंत्री के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। वह 20 साल पहले दर्ज हुए आ‌र्म्स एक्ट के मुकदमे में न्यायालय से वांछित थे।

ग्राम बगुलिहाई निवासी प्रदीप कुमार उर्फ ¨टकू पटेल को पुलिस ने वर्ष 1998 में तमंचा सहित गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ इंदरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी। यह मामला न्यायालय में चल रहा है। प्रदीप कुमार न्यायालय में कई वर्षों से पहुंचे ही नहीं। इसलिए न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। बुधवार को उप निरीक्षक राकेश कुमार उनकी तलाश करते हुए गांव पहुंचे। यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उनको जेल भेज दिया। प्रदीप को वर्तमान में केंद्र सरकार में एक राज्यमंत्री का चचेरा भाई बताया गया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष मो. तारिक खां ने बताया कि न्यायालय से वारंट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी