डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स बदलकर निर्बाध आपूर्ति की कवायद

संवाद सहयोगी छिबरामऊ आए दिन लाइनों में होने वाले फाल्ट से ट्रांसफार्मर पर लगे सप्लाई बाक्स खराब हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:08 PM (IST)
डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स बदलकर निर्बाध आपूर्ति की कवायद
डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स बदलकर निर्बाध आपूर्ति की कवायद

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: आए दिन लाइनों में होने वाले फाल्ट से ट्रांसफार्मर पर लगे सप्लाई बाक्स जल गए थे। कर्मी किसी प्रकार जुगाड़ कर बिजली की आपूर्ति कर रहे थे। अब इन बाक्स को बदलने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।

नगर में ट्रांसफार्मर पर बेहतर सप्लाई के लिए डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स लगाए गए थे। यह सभी कई वर्ष पुराने हो गए थे। अधिकांश बाक्स लाइन में फाल्ट आने की वजह से जल चुके थे। इसकी वजह से आए दिन इनमें गड़बड़ी आ रही थी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में बिजली विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को नगर के पश्चिमी बाईपास तथा गुरुद्वारा रोड तिराहे पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स को बदला। पश्चिमी बाईपास पर लगे बाक्स को बदलने के लिए 9.30 बजे से फीडर दो की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसे 2.30 बजे शुरू किया गया। वही गुरुद्वारा रोड तिराहे पर लगे बाक्स को बदलने के लिए 12.40 बजे फीडर नंबर दो की आपूर्ति के लिए शटडाउन लिया गया। जिसे शाम पांच बजे शुरू किया गया। जेई अजय अवस्थी ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स काफी पुराने हो चुके थे। जिस कारण इन्हें बदला गया। लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। कायमगंज भेजा गया 40 एमवीए ट्रांसफर

जागरण संवाददाता, कन्नौज: शहर के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मकरंदनगर में क्षमता वृद्धि के बाद रखे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को कायमगंज भेज दिया गया। कानपुर से आई शिफ्टिग की टीम ने ट्रांसफार्मर को लोड किया, जिसे कायमगंज भेजा गया।

पारेषण विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हरिकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले माह 132 केवी उपकेंद्र मकरंदनगर में क्षमता वृद्धि की गई थी, जिसमें 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। तब से यह ट्रांसफार्मर उपकेंद्र के स्विच यार्ड में रखा था। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि कायमगंज में 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो ओवरलोड हो गया है। इसके स्थान पर कन्नौज से 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगाकर उसे स्थापित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी