आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ (कन्नौज): आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 03:01 AM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ (कन्नौज): आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर गमछे से उसका शव लटका मिला। पुलिस की जांच में किसान पर सूदखोरों का 20 हजार बकाया होने से परेशान होने की बात सामने आई है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव निवासी रामऔतार बाथम (55) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार तड़के चार बजे ताहरपुर काम पर जाने की बात कहकर वह घर से निकला। दोपहर तक न ताहरपुर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। इस बात की जानकारी पर पुत्र चंद्रपाल ने उनकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। अपराह्न तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर लाल ¨सह के फूलों के बाग में आम के पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटक रहे रामऔतार का शव देखा, तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पिता पर सूदखोरों का करीब 20 हजार रुपया बकाया है। इसको लेकर वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। भूमिहीन होने के बाद भी शासन की किसी योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट विकास विभाग को भी भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी