लेखपाल के साथ हाथापाई कर अभिलेख फाड़े, पुलिस को दी तहरीर

संवाद सूत्र, सौरिख (कन्नौज): आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायत का निस्तारण गए लेखपाल पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 11:16 PM (IST)
लेखपाल के साथ हाथापाई कर अभिलेख फाड़े, पुलिस को दी तहरीर
लेखपाल के साथ हाथापाई कर अभिलेख फाड़े, पुलिस को दी तहरीर

संवाद सूत्र, सौरिख (कन्नौज): आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायत का निस्तारण गए लेखपाल पर आरोपित के पुत्र ने हमला बोल दिया। गाली-गलौज व हाथापाई कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित के साथी लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी। खड़िनी के ग्राम माझपाटी निवासी महेंद्र ¨सह ने आइजीआरएस के अंतर्गत शिकायत की थी। इसका निस्तारण करने को बुधवार दोपहर को खड़िनी के सकतपुर लेखपाल गौरव कुमार के साथ हरिभानपुर क्षेत्र के लेखपाल ध्रुव ¨सह गए थे। पीड़ित पक्ष समेत अन्य ग्रामीणों से लेखपाल पूछताछ करने लगे। इसी आरोपित पक्ष के गुरुचरन उर्फ गुरुपाल का पुत्र जस¨वदर वहां आकर गाली गलौज करने लगा। लेखपाल ध्रुव ¨सह ने विरोध किया तो हाथापाई कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। यह देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने बीच में पड़ मामले को शांत कराया। इसके बाद थाने पहुंचे लेखपाल गौरव कुमार ने हाथापाई करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने बताया कि सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने व मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी