इत्र नगरी की तीन मेधाओं को राष्ट्रीय आदर्श युवा का सम्मान

जागरण संवाददाता कन्नौज इत्र नगरी की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM (IST)
इत्र नगरी की तीन मेधाओं को राष्ट्रीय आदर्श युवा का सम्मान
इत्र नगरी की तीन मेधाओं को राष्ट्रीय आदर्श युवा का सम्मान

जागरण संवाददाता, कन्नौज: इत्र नगरी की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जनपद की तीन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय आदर्श युवा का सम्मान दिया। उनका हौसला बढ़ाया।

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन पर 19 जनवरी को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के प्रेस कांफ्रेंस हाल में राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन ने कार्यक्रम रखा था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कन्नौज की यूथ आइकॉन और अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी छिबरामऊ निवासी मनु पाल, विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित ग्राम पंचायत मेहंदीपुर माजरा गंगागंज निवासी कु. रमा तिवारी और गांव गंगधरापुर निवासी विवेक कुमार सैनी को सम्मानित किया। विवेक साल 2018-19 में विवेकानंद यूथ अवार्ड के विजेता रहे। जबकि रमा को 2018 में उमा भारती से सम्मान मिला, पांच जून 2019 को जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उन्हें सम्मानित किया व 2020 राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लखनऊ में सम्मानित किया था। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, कल के निर्माता हैं। ये जिस ओर भी चल पड़ेंगे, उस ओर देश चल पड़ेगा। ये देश की तरक्की के आधार हैं। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्वतारोही अनिल कुमार यादव, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, डॉ. केपी यादव, महासचिव संजीव त्रिवेदी, हेमंत कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। व्यापारियों को सपा शासनकाल में ही मिली सर्वाधिक सहूलियत

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: व्यापारी वर्ग के लिए सबसे अधिक सुविधाएं देने का कार्य सपा सरकार में किया गया। आज व्यापारी परेशान है। उसका उत्पीड़न हो रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बुधवार को यह बात समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। इससे पहले वीरेंद्र सिंह पाल, अच्छे खां, बलवीर सिंह, प्रशांत यादव, अशोक चौहान व मेजर सिंह यादव ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर फूल सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल, डा. नरेंद्र सिंह यादव, बलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार व कुलदीप कटियार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी