फिर चली पछुआ हवा, छाया कोहरा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मानसून के बाद पछुआ हवाओं ने फिर अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:12 PM (IST)
फिर चली पछुआ हवा, छाया कोहरा
फिर चली पछुआ हवा, छाया कोहरा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मानसून के बाद पछुआ हवाओं ने फिर अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी फिर शुरू हो गई है, जिससे ठंड का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। इसी वजह से कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है।

रविवार को मौसम ने फिर पलटा मारा। सुबह कोहरा छाया रहा, तो दिन में कई बार बादल भी दिखाई दिए। दिन में कई बार बादलों के साथ सूरज की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। वहीं, हवा की गति 7.9 किमी प्रतिघंटा होने से शीतलहर का प्रभाव भी दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे हवा का रुख अचानक बदल गया। एक दिन पहले जहां उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही थी, तो दूसरे दिन केवल पश्चिमी हवा चलने लगी, जिससे ठंड बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिससे कोहरा भी पड़ेगा। सुबह पाला भी गिर सकता है। सुबह-शाम को बादल भी छाये रहेंगे। रविवार को मौसम का हाल

अधिकतम तापमान - 21.4 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 11.6 डिग्री

हवा की गति - 7.9 किमी प्रति घंटा

हवा की दिशा- पश्चिमी

हवा में नमी - 95 फीसद

वर्षा - 0.0 मिमी

chat bot
आपका साथी