जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अरबन हेल्थ केयर योजना के तहत संचालित अस्पतालों की सेवाएं अब जनप्रतिि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 09:06 PM (IST)
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अरबन हेल्थ केयर योजना के तहत संचालित अस्पतालों की सेवाएं अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम जनता पहुंचेंगी। चेयरमैन व सभासदों के साथ चिकित्सकों की बैठक में यह बात सामने आई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा अरबन हेल्थ योजना का संचालन शुरू किया गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। नगर स्थित अरबन हेल्थ सेंटर का संचालन मोहल्ला सैय्यद बाड़ा में हो रहा है। बहुत से लोगों को इसकी जानकारियां नहीं है जबकि केंद्र पर सभी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों की तरह मिलती हैं। जनप्रतिनिधि जनता को इसके बारे में जानकारियां दें। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। सबसे पहले अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाना होगा। इसके लिए लोगों का स्वयं जागरूक होना जरूरी है। नगर पालिका भी इसके लिए प्रयास कर रही है। जिला कोआर्डीनेटर निशांत अल्वी ने बताया कि योजना के तहत कई कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह सभी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हैं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, डा. सुधांशु त्रिपाठी, रामेश्वर, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी