आंधी-बारिश ने ठठिया क्षेत्र में मचाई तबाही

जागरण संवाददाता कन्नौज आंधी तूफान व बारिश ने शनिवार को सिर्फ तिर्वा तहसील के उमर्दा ब्ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:12 PM (IST)
आंधी-बारिश ने ठठिया क्षेत्र में मचाई तबाही
आंधी-बारिश ने ठठिया क्षेत्र में मचाई तबाही

जागरण संवाददाता, कन्नौज : आंधी, तूफान व बारिश ने शनिवार को सिर्फ तिर्वा तहसील के उमर्दा ब्लाक में ही तबाही मचाई है। जबकि जिले की कन्नौज व छिबरामऊ तहसील में सिर्फ बारिश हुई। ठठिया के 20 गांव में सबसे ज्यादा फसलों को खासकर 100 फीसद मक्का को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने आठ कर्मचारियों को नुकसान के आंकलन के लिए लगाया है। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि ठठिया क्षेत्र में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बारिश, ओला व तूफान से मक्का की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मक्का का बीमा नहीं होता है। फिर भी राजस्व व कृषि विभाग अलग-अलग फसल का आंकलन करेगा। 33 फीसद अधिकतम नुकसान होने पर फसल का मुआवजा दिया जाता है, लेकिन उससे अधिक नुकसान हुआ है। बारिश, ओला व तेज हवा से कई बीघा फसलों के पौधे जड़ से टूटकर गायब हो गए। ऐसे में किसानों को मदद मिलेगी। जगह-जगह, पोल व तार टूटने व ट्रांसफार्मर गिरने से सैकड़ों गांवों की आपूर्ति बाधित है। इससे इससे ग्रामीणों के साथ विभागों को काफी नुकसान हुआ है। यहां के अधिकांश किसानों की फसलें बर्बाद होने से खाने का संकट हो गया है। साथ ही कच्चे मकान गिरने व टीनशेड टूटने से रहने तक की दिक्कत हो गई है। फसलों के नुकसान की सूचना 72 घंटे में टोल फ्री नंबर दें।

इस नंबर पर दें सूचना

1800-120-909090

chat bot
आपका साथी