बिजली : ट्रांसफार्मर ओवरलोड, आपूर्ति का रोस्टर जारी

जागरण संवाददाता कन्नौज भीषण गर्मी में सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं जिससे अघोषित क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 08:40 PM (IST)
बिजली : ट्रांसफार्मर ओवरलोड, आपूर्ति का रोस्टर जारी
बिजली : ट्रांसफार्मर ओवरलोड, आपूर्ति का रोस्टर जारी

जागरण संवाददाता, कन्नौज:

भीषण गर्मी में सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं, जिससे अघोषित कटौती की जा रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी और पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ने आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार प्रतिदिन आपूर्ति की जाएगी और अनावश्यक कटौती नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र छिबरामऊ पर स्थापित 63 एमवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। इस ओवरलोडिग को खत्म करने के लिए रोस्टर के अनुसार सभी फीडरों पर आपूर्ति की जाएगी। आपूर्ति के नए रोस्टर के बारे में विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ को अवगत करा दिया गया है। इस शेड्यूल के अलावा किसी प्रकार की कटौती ट्रांसमिशन के द्वारा नहीं की जाएगी।

इस समय होगी नियमित कटौती

छिबरामऊ प्रथम फीडर (शहर) : शाम छह बजे से 6:40 बजे तथा रात 1:40 से 03:30 बजे तक।

सौरिख फीडर : शाम 6:40 बजे से 7:20 तथा रात 10 से 11:50 बजे तक।

सिकंदरपुर फीडर : शाम 7:20 से आठ बजे तथा रात 11:50 बजे से 1:40 बजे तक।

बहबलपुर फीडर : रात 8:40 बजे से 9:20 बजे, सुबह 7:20 से 10 बजे, दोपहर 12:40 से 3:20 बजे तक।

हसेरन फीडर : रात 9:20 बजे से 10 बजे, सुबह 10 बजे से 12:40 बजे व शाम को 3:20 से छह बजे तक।

कन्नौज 132 केवी उपकेंद्र भी ओवरलोड

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कन्नौज स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र भी ओवरलोड चल रहा है। यहां 63 एमवीए ट्रांसफार्मर आ गया है। इसे लोड कम होने के बाद स्थापित किया जाएगा। इसका मुख्य कारण यह है कि इसके लिए चार दिन का शटडाउन लेना पड़ेगा। इस दौरान एक ही 40 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होगी, जिससे सभी फीडरों को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति मिलना संभव नहीं है। इस वजह से यह निर्णय लिया गया है कि पानी बरसने के दौरान जब लोड कम होगा, तब इसे स्थापित किया जाएगा। इस समय भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को बचाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी