कन्नौज में संदिग्ध परस्थितियों में आलू व्यापारी की मौत, जहर देने का आरोप

कन्नौज के कन्हईपुर्वा, तिर्वा निवासी बालकराम उर्फ बाबा (50) आलू का व्यापार करते थे। कल ही उन्होंने यहां थाना तालग्राम के तालपार नगला से आलू की बड़ी खरीद की थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Mar 2018 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 06 Mar 2018 04:42 PM (IST)
कन्नौज में संदिग्ध परस्थितियों में आलू व्यापारी की मौत, जहर देने का आरोप
कन्नौज में संदिग्ध परस्थितियों में आलू व्यापारी की मौत, जहर देने का आरोप
style="text-align: justify;">कन्नौज (जेएनएन)। आलू व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से आज जिले में सनसनी फैल गई है। कल ही उन्होंने आलू की बड़ी खरीद की थी।

कन्नौज के कन्हईपुर्वा, तिर्वा निवासी बालकराम उर्फ बाबा (50) आलू का व्यापार करते थे। कल ही उन्होंने यहां थाना तालग्राम के तालपार नगला से आलू की बड़ी खरीद की थी। इसके बाद काफी देर रात खरीदे गए आलू की वह ट्रक में लोडिग़ करवा रहे थे। तभी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार के लोगों में काफी चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने जब तहरीर दी तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसमें मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्यवाही होगी। 

chat bot
आपका साथी