बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए लोग आपस में भिड़े, सदमे में हो गई एक शख्स की मौत; लगाया हत्या का आरोप

दो पक्षों के बीच तीन साल से चल रही रंजिश के चलते ईद पर आमना-सामना हो गया। गले मिलने की जगह दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया और देखते-देखते पथराव होने लगा। इसमें एक युवक युवक घायल हो गया। वहीं विवाद की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की सदमे में मौत हो गई तो हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

By amit kuswaha Edited By: Shivam Yadav Publish:Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM (IST)
बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए लोग आपस में भिड़े, सदमे में हो गई एक शख्स की मौत; लगाया हत्या का आरोप
मोहल्ला चौधरियान में विवाद के बीच एकत्रित लोग। वीडियो ग्रैब

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ। दो पक्षों के बीच तीन साल से चल रही रंजिश के चलते ईद पर आमना-सामना हो गया। गले मिलने की जगह दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया और देखते-देखते पथराव होने लगा। इसमें एक युवक युवक घायल हो गया। 

वहीं, विवाद की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की सदमे में मौत हो गई, तो हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह है पूरा मामला

मुहल्ला चौधरियान निवासी अयाज और जुल्फिकार के बीच 2021 से रंजिश चल रही है। दरअसल, तीन वर्ष पूर्व अयाज के भांजे सोहेल की हत्या हो गई थी। हत्या के आरोप में जुल्फिकार और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। 

गुरुवार को ईद की नमाज के बाद दोनों पक्ष के लोग कब्रिस्तान में बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए थे। इससे दोनों पक्षों के बीच मौके पर विवाद हो गया। मारपीट के साथ पथराव हो गया। इसमें जुल्फिकार के परिवार का आदिल उर्फ फैज घायल हो गया। 

इधर, दोपहर करीब तीने बजे मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी अयाज के 50 वर्षीय मौसेरे भाई सब्वे पुत्र निसार को जब विवाद की सूचना मिली, तो सदमे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद अयाज ने झगड़े में चोट लगने से पुलिस को मौत की सूचना दी। 

पुलिस ने कहा…

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रंजिश में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। छानबीन करने पर पता चला कि सब्वे पहले से बीमार था और दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सास के सामने आ गई बहू की करतूत, फिर प्रेमी संग रच डाली हत्या की साजिश; फिर ऐसे हुआ खुलासा

chat bot
आपका साथी