सपा के गढ़ कन्नौज में अमित शाह की सभा आज

कन्नौज के तिर्वा में डीएन इंटर कालेज मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हुंकार भरेंगे। उनके यहां पर 3.30 से 3.45 के बीच पहुंचने की उम्मीद है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Nov 2016 01:23 PM (IST) Updated:Sun, 13 Nov 2016 01:36 PM (IST)
सपा के गढ़ कन्नौज में अमित शाह की सभा आज

कन्नौज (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज इत्रनगरी कन्नौज में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले कन्नौज से सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सासंद हैं।

कन्नौज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल रात में पहुंच गई थी। यहां के तिर्वा में आज शाम को अमित शाह भाजपा परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उनकी पत्नी डिंपल यादव की कर्मभूमि और सपा के गढ़ में अमित शाह परिवर्तन रैली के दौरान जनसभा में गरजेंगे। इससे जिले के सियासी तापमान में बदलाव पर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाह लग गई है। कल अफसर व पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

पढ़ें- यूपी में बिना सीएम फेस के चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा : अमित शाह

पढ़ें- जनता की राय पर बनेगा भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र : अमित शाह

कन्नौज के तिर्वा में डीएन इंटर कालेज मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हुंकार भरेंगे। उनके यहां पर 3.30 से 3.45 के बीच पहुंचने की उम्मीद है। अमित शाह देहरादून की जनसभा के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसके बाद वहां से हेलीकाप्टर से कन्नौज पहुंचेंगे।

तिर्वा कस्बे के डीएन इंटर कालेज के मैदान में अमित शाह की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पर अमित शाह देहरादून से लखनऊ में आने के बाद लैंड में करेंगे।

सभास्थल पर दो मंच

तिर्वा के सभास्थल पर दो मंच तैयार कराए गए हैं। एक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत वीवीआईपी के साथ राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के साथ कोई केंद्रीय मंत्री पहुंचे तो वह बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे। बीच में परिवर्तन रथ खड़ा किया जाएगा।

पढ़ें- मोदी ने देश में लगा दी अघोषित आर्थिक इमरजेंसी : मायावती

पढ़ें- 500 व एक हजार के नोट को लेकर धैर्य रखें, 'धन' जाएगा नहीं

पढ़ें- नोट बैन का असर, बरेली में जलते मिले 500 और 1000 के नोट

chat bot
आपका साथी