जूनियर डॉक्टर पढ़ेंगे न्यूरो की बेसिक पढ़ाई

संवाद सहयोगी तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी तक एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही। लेकिन अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 06:03 PM (IST)
जूनियर डॉक्टर पढ़ेंगे न्यूरो की बेसिक पढ़ाई
जूनियर डॉक्टर पढ़ेंगे न्यूरो की बेसिक पढ़ाई

संवाद सहयोगी, तिर्वा : राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी तक एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही। लेकिन अब जल्द ही न्यूरो की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसमें एमबीबीएस के छात्रों के अलावा जूनियर डॉक्टरों को भी बेसिक जानकारियां दी जाएंगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।

राजकीय मेडिकल कालेज में अभी तक सिर्फ एमबीबीएस की पढ़ाई होती थी। इससे सामान्य तौर पर डॉक्टर बन जाते थे। इससे मरीजों को बेहतर फायदा नहीं मिल रहा था। सबसे अधिक दिक्कत सिर दर्द व सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने पर होती थी। इस हालत में मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। न्यूरो फिजिशियन प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार अपनी विशेष क्लास शुरू करेंगे। एमबीबीएस की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ में जूनियर डॉक्टरों की क्लास हफ्ते में दो दिन लेंगे। इनको सिर दर्द का इलाज करने के लिए बेसिक जानकारियां देंगे। माइग्रेन जैसी दिक्कतें होने पर वहीं पर उपचार मिलेगा। इसके अलावा सड़क हादसे में घायल होने पर मरीज का उपचार यहीं पर करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूरो की पढ़ाई पांच वर्ष एमबीबीएस, तीन वर्ष एमडी (मेडिसिन ऑफ डॉक्टर) के बाद में तीन वर्ष का डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) का कोर्स करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बेसिक जानकारियां होने से मरीजों को काफी राहत हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी