ससुराल वाले फरार, मायके पक्ष ने किया अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी तिर्वा ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को महिला ने खुदकु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:47 PM (IST)
ससुराल वाले फरार, मायके पक्ष ने किया अंतिम संस्कार
ससुराल वाले फरार, मायके पक्ष ने किया अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी, तिर्वा : ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को महिला ने खुदकुशी कर ली थी। ससुराल वाले फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रात में अपने गांव लेकर पहुंचे। सुबह गांव के बाहर रोड किनारे शव रखकर नाराजगी जताई। पीड़ितों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि बेटी अंजली का विवाह तालग्राम के कलकत्तापुर्वा गांव निवासी रामलड़ैते के साथ मई 2019 में किया था। शादी के बाद दहेज में बाइक व दो लाख की नकदी मांगने लगे थे। मांग पूरी न होने से प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर बेटी ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ससुराल वाले फरार हो गए। पोस्टमार्टम में देरी होने से रात में शव लेकर अपने गांव हरिहरपुर आ गए थे। सोमवार को इन लोगों ने शव को गांव के बाहर कन्नौज रोड के किनारे रखकर नाराजगी जताई। ग्रामीण खुद की सूझबूझ के बाद शव लेकर कन्नौज मेहंदी घाट चले गए। वहां पर पिता ने अंतिम संस्कार कराया है। एसएसआइ एनएल सिंह ने बताया कि घटना तालग्राम थाना की है। वहां पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। कार्रवाई वहीं से की जा रही है।

chat bot
आपका साथी