गिहार बस्ती में पेयजल संकट, हैंडपंप पर कतारें

संवाद सूत्र, ठठिया : गर्मी के दस्तक देने संग पेयजल संकट गहराने लगा है। पैथाना की गिहार बस्ती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 03:01 AM (IST)
गिहार बस्ती में पेयजल संकट, हैंडपंप पर कतारें
गिहार बस्ती में पेयजल संकट, हैंडपंप पर कतारें

संवाद सूत्र, ठठिया : गर्मी के दस्तक देने संग पेयजल संकट गहराने लगा है। पैथाना की गिहार बस्ती में 500 की आबादी महज एक सरकारी हैंडपंप के भरोसे है। यहां पर पानी की टंकी से जलापूर्ति ठप है। अब गर्मी बढ़ने पर दिक्कत में इजाफा तय है।

विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत पैथाना में गिहार बस्ती है। उसमें करीब 500 की आबादी है। इतनी आबादी के बीच पेयजल आपूर्ति के लिए महज एक सरकारी हैंडपंप लगा है। इससे सुबह-शाम पानी भरने के लिए लंबी कतार लगती है। कई बार विवाद भी हो जाता है। पेयजल आपूर्ति के लिए पैथाना में पानी की टंकी बनी है। टंकी से बस्ती में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे काफी दिक्कतें बढ़ी हैं। ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को परेशान हैं। समस्या को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन समाधान नहीं हुआ है। खंड विकास अधिकारी राम आसरे ¨सह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द समस्या का समाधान होगा।

chat bot
आपका साथी