सांड के हमले से चार गाय की मौत, कई घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : सांड सभी गोशाला में बेसहारा गोवंश के लिए परेशानी बन रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:12 PM (IST)
सांड के हमले से चार गाय की मौत, कई घायल
सांड के हमले से चार गाय की मौत, कई घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : सांड सभी गोशाला में बेसहारा गोवंश के लिए परेशानी बन रहे हैं। मुर्रा के संकुल डेरी में अस्थाई रूप से 100 बेसहारा पशु के लिए गोशाला बनाई गई। दो दिन में यहां पर 350 से अधिक मवेशी पहुंच गए। सांड के हमले से चार गाय की मौत हो गई। कई अन्य गोवंश घायल हो गए हैं। डा. पवन कुमार ने उनका उपचार किया। ग्राम प्रधान आदित्य दुबे ने बताया है कि पांच ¨क्वटल भूसा व एक ¨क्वटल दाना की व्यवस्था की जा चुकी है। अब तक कोई बजट नहीं मिला है।

संवाद सूत्र तालग्राम के अनुसार अमोलर में रात में बेसहारा मवेशियों पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया। इसमें एक मवेशी घायल हो गया। पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल ¨सह ने उपचार किया।

chat bot
आपका साथी