विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क सुनेगी फरियाद

स्नड्डह्मद्बस्त्र 2द्बद्यद्य द्यद्बह्यह्लद्गठ्ठ ह्लश्र 2श्रद्वद्गठ्ठह्य द्धद्गद्यश्च स्त्रद्गह्यद्म द्बठ्ठ ङ्कद्बद्मड्डह्य क्चद्धड्ड1ड्डठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 05:09 PM (IST)
विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क सुनेगी फरियाद
विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क सुनेगी फरियाद

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अब विकास भवन में महिलाओं को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, जो योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ समस्या का समाधान करेगी।

मिशन शक्ति अभियान के दौरान विभागों में महिलाओं के लिए हेल्पडेस्क बननी है। बुधवार को विकास भवन में प्रोबेशन विभाग ने इसकी शुरुआत हुई। सीडीओ आरएन सिंह ने डीडीओ एनबी सविता व डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा के साथ हेल्पडेस्क का शुभांरभ किया। यहां एक महिला व पुरुष कर्मी तैनात किया गया, जो विकास भवन में आने वाली महिला व युवतियों की मदद करेंगी। सीडीओ ने कर्मियों से उनके कार्य की जानकारी की। कर्मी आयुषी ने 181, 1090, 112 हेल्पलाइन व वन स्टॉप सेंटर समेत अन्य मदद की जानकारी दी। सीडीओ ने बताया की पेंशन, आवास, इज्जतघर, कृषि समेत सभी योजनाओं में आ रही परेशानी की शिकायत दर्ज कर समाधान कराना है। महिला उत्पीड़न मामलों में मदद करने के साथ मुकदमों की पैरवी करने की जानकारी भी देनी है। डीपीओ प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मियों को प्रशिक्षित कर लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी