ईवीएम-3 का सत्यापन, वोट डाल देखी मशीनें

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु से आईं ईवीएम-3 की फस्ट लेविल चे¨कग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:34 PM (IST)
ईवीएम-3 का सत्यापन, वोट डाल देखी मशीनें
ईवीएम-3 का सत्यापन, वोट डाल देखी मशीनें

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु से आईं ईवीएम-3 की फस्ट लेविल चे¨कग की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान मशीनों में वोट डालकर देखे गए। निर्वाचन कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

इस बार लोकसभा चुनाव ईवीएम-3 से होंगे। जो चुनाव आयोग ने भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड बेंगलुरू से भेजी हैं। जिले को 1,923 मशीने मिली हैं। जिनकी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में पहले चरण की जांच की गई। बेंगलुरु से आई 13 सदस्यीय इंजीनियरों की टीम ने जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में मशीनों की जांच की। बैलेट व कंट्रोल यूनिट चेक कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों ने मशीने चलाकर दिखाई। 16 प्रतिनिधियों के वोट डालकर देखे गए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार ¨सह ने तौर-तरीके बताए। रवींद्र नाथ पांडेय प्रभारी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि 130 मशीनों की जांच कर जानकारी दी गई। दस दिन तक इसी तरह मशीनों की जांच होगी। नई मशीने हाईटेक व अपडेट हैं। इससे पहले ईवीएम-2 मॉडल इस्तेमाल होते थे। कार्य सुरक्षा के घेरे में चला। पुलिस बल तैनात रहा। अफसर व कर्मियों के मोबाइल फोन तक रखवा लिए गए।

chat bot
आपका साथी