झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत, हंगामा

संवाद सूत्र तालग्राम झोलाछाप के उपचार से महिला की तबियत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाते समय मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 11:30 PM (IST)
झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत, हंगामा
झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत, हंगामा

संवाद सूत्र, तालग्राम : झोलाछाप के उपचार से महिला की तबियत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाते समय मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। तहरीर देने के बाद समझौता होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना तालग्राम के गांव सलेमपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी राजेश के पेट में सोमवार की रात दर्द होने लगा। परिजन उन्हें तालग्राम में एक झोलाछाप के यहां लेकर आए। दवा दिए जाने के बाद हालत और बिगड़ गई। परिजन कानपुर ले गए। वहां से लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस आए और झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला के देवर सुभाष चंद्र ने तहरीर दी। एसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस वापस लौट गई। थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने बताया परिजन लापरवाही की बात कह रहे थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

chat bot
आपका साथी