Lok Sabha Election 2024: सपा नेता ने किया कंफर्म, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

Kannauj Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल सपा जिलाध्यक्ष ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि सपा मुखिया कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं गुरुवार को अखिलेश के कन्नौज पहुंचने से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Thu, 18 Apr 2024 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 05:57 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: सपा नेता ने किया कंफर्म, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
सपा नेता ने किया कंफर्म, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होना है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल सपा जिलाध्यक्ष ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि सपा मुखिया कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गुरुवार को अखिलेश के कन्नौज पहुंचने से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

कन्नौज पहुंचे अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोले। प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक हम राजनीति करेंगे कन्नौज में ही रहेंगे। साइकिल चुनाव चिन्ह हैं और वह यहां है। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। वह जल्द प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। गुरुवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां सदर विधानसभा के 153 बूथ प्रभारी और जोनल प्रभारियों को चुनाव जीतने के लिए राजनीति गुर बताएं।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है...

chat bot
आपका साथी