4000 हजार लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सामूहिक वंदे मातरम गा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 11:01 PM (IST)
4000 हजार लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम
4000 हजार लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सामूहिक वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया। सिर पर केसरिया, हरी व सफेद टोपी लगाकर बैठे बच्चे एक अलग ही छटा बिखेर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अबध बिहारी ने ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, मेजर सर्वेश ¨सह यादव, संघ चालक रामशंकर गुप्त, समाजसेविका इंदिरा दुबे, विभाग प्रचारक मधुराम शरण शिवा भी मौजूद रहे। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया। एक सुर लय ताल ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रामबख्श ¨सह वर्मा, चेयरमैन राजीव दुबे, प्रचारक शुभम, डा. गणेश चतुर्वेदी, जिला कार्यवाह दिवाकर त्रिपाठी, विभाग प्रचार प्रमुख रजनीश दुबे, शशिकांत शुक्ला, अर¨वद, सुनील, माधव, रामजी तिवारी, धर्मवीर ¨सह, आलोक गुप्ता टिल्लू,विपिन द्विवेदी, संजीव चौहान, रमा मिश्रा, दादा मियां मौजूद रहे। 30 फिट ऊंचा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

कॉलेज के मैदान में लगाया गया ध्वज आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मैदान से लगभग 30 फिट ऊंचाई पर इस ध्वज को फहराया गया था। 21 तोपों की सलामी के साथ फहराया झंडा

मुख्य अतिथि अबध बिहारी ने जब मैदान में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और सलामी दी तो मैदान में बम गोलों से 21 तोपों की सलामी भी हुई।

chat bot
आपका साथी