इस होली पर मोदी व केजरीवाल उगलेंगे रंग

कन्नौज, जागरण संवाददाता: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 06:37 PM (IST)
इस होली पर मोदी व केजरीवाल उगलेंगे रंग

कन्नौज, जागरण संवाददाता: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देश भर में चर्चा है तो भला होली इस चर्चा में क्यों पीछे रहती। इस बार होली में नरेंद्र मोदी और केजरीवाल के मुंह रंग उगलेंगे। बाजार में इस बार मोदी और केजरीवाल की फोटो वाली पिचकारियां बाजार में मौजूद हैं। चर्चित नामों वाली पिचकारियों की काफी मांग होने के कारण यह महंगी भी हैं।

फाल्गुन की मस्ती और होली के हुल्लड़ में पिचकारियां हमेशा बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। बदलते दौर में पिचकारी आकर्षक भी हो गई हैं। इस बार होली पर बाजारों में एक से एक आकर्षक पिचकारिया मौजूद हैं। कुछ साल पहले तक देश में ही बनी प्लास्टिक और टीन की साधारण पिचकारियां ही बिकती थीं, लेकिन अब पिचकारी के बाजार पर चायना का पूरी तरह से कब्जा है। होली पर बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में नए ट्रेंड के कई खूबियों वाली चाइनीज पिचकारिया बिक रही हैं। इस बार बाजार में नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली भी पिचकारियां बच्चों को काफी लुभा रही हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे पिस्टल, बन्दूक से लेकर कार्बाइन और स्टेनगन के कार्टून करेक्टर डोरेमन, छोटा भीम की शक्ल वाली पिचकारियां भी बिक रही हैं। पांच रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के मूल्य में हैं। इस वर्ष नए पन साथ बाजार में कलर बम भी बेचा जा रहा है। यही नहीं 35 से 50 रुपए तक में कलर स्प्रे भी बिक रहा है, जिसकी अच्छी खासी डिमांड है। गुलाल और आकर्षक डिजाइनों वाली टोपिया भी बच्चों को लुभा रही हैं।

स्वांग धरने के भी कई इंतजाम

बाजार में होली पर स्वांग धरने के लिए भी काफी आइटम मौजूद हैं। इसमें मुखौटे के साथ रंग-बिरंगे बालों वाली बिग, टोपियां आदि मौजूद रहें। मुखौटों की कीमत भी दस रुपए से 400 रुपए तक है।

chat bot
आपका साथी