20 लाख की चेक पाकर परिजनों की आंखें नम

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM (IST)
20 लाख की चेक पाकर परिजनों की आंखें नम

छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : मुख्यमंत्री ने नक्सलियों से मुठभेढ़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान हरवंश सिंह कुशवाहा के पिता व पत्‍‌नी को 20 लाख की चेक दी, तो उनकी आखें नम हो गई।

बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहीद जवान के पैतृक गांव अटिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहीद की समाधि स्थल पर जाकर अशोक के पत्तों से बना चक्र अर्पित किया। इसके बाद वह सीधे शहीद के घर के निकट बनवाए गए एक अन्य ग्रामीण के घर पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद के पिता राजाराम कुशवाहा, पत्‍‌नी अनीता देवी, पुत्री संध्या, पुत्र करुणाकर, शरणागत व आशुतोष से मिले। उन्होंने पिता व शहीद की विधवा से वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना। सीएम ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराये जाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शहीद की पुत्री संध्या व उसके भाइयों से भी बात की और बेहतर पढ़ाई करने की नसीहत दी।

chat bot
आपका साथी