हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 01:08 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 01:08 AM (IST)
हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर

सौरिख, संवाद सूत्र : छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

शुक्रवार की दोपहर ग्राम हरिभानपुर निवासी गौरव (30) घर की छत पर किसी काम से गया हुआ था। छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार से छत में करंट उतर आया। गौरव करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और छत पर गिर पड़ा। घर में मौजूद लोगों ने गौरव के काफी देर तक वापस न आने पर छत पर जाकर देखा, तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी