पंचायत चुनाव: मुख्य खबर::::100 फीसद निस्तारण, आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव

जगरण संवाददाता कन्नौज पंचातय चुनाव के आरक्षण को लेकर दर्ज कराई गई आपत्तियों को खरिज क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:01 PM (IST)
पंचायत चुनाव: मुख्य खबर::::100 फीसद निस्तारण, आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव
पंचायत चुनाव: मुख्य खबर::::100 फीसद निस्तारण, आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव

जगरण संवाददाता, कन्नौज : पंचातय चुनाव के आरक्षण को लेकर दर्ज कराई गई आपत्तियों को खरिज कर 100 फीसद निस्तारण किया गया। इससे आरक्षण में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। अनंतिम सूची के आधार पर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची का शुक्रवार को प्रकाशन कर दिया गया। पहले कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर दोबारा से आरक्षण तय कर अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। जिसमें आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियां 23 मार्च तक डीपीआरओ कार्यालय, डीएम कार्यालय व ऑनलाइन सहित कुल 587 आपत्तियां दर्ज की गईं थीं। इनमें सबसे अधिक प्रधान की 550 आपत्तियां थीं, जिनका 24 मार्च से 25 मार्च तक परीक्षण किया गया। 25 मार्च की रातभर डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी आपत्तियों के निस्तारण में लगी रही। ठोस तथ्य व साक्ष्य न होने से सभी आपत्तियां खारिज कर दी गईं। इससे आपत्तियों का 100 फीसद निस्तारण किया गया। रात में ही अंतिम सूची तैयार की गई, जिसका शुक्रवार सुबह प्रकाशन किया गया। डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरक्षण में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। सभी आपत्तियां 100 फीसद निस्तारण कर दी गईं हैं।

-------

ये दर्ज हुई थीं आपत्तियां

कन्नौज 98

तालग्राम 99

सौरिख 38

गुगरापुर 04

उमर्दा 81

छिबरामऊ 100

हसेरन 23

जलालाबाद 32

डीएम कार्यालय 106

ऑनलाइन 06

इन पदों पर थीं ये आपत्तियां

प्रधान 550

जिला पंचायत 23

क्षेत्र पंचायत 14

chat bot
आपका साथी