चरित्रहीन पिता निकला मासूम बेटी का हत्यारा

फोटो : 25 एसएचवाई 3 झाँसी : घटना का खुलासा करते पुलिस कप्तान, पुलिस गिरफ्त में आरोपी। -जागरण :::

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:46 PM (IST)
चरित्रहीन पिता निकला मासूम बेटी का हत्यारा
चरित्रहीन पिता निकला मासूम बेटी का हत्यारा

फोटो : 25 एसएचवाई 3

झाँसी : घटना का खुलासा करते पुलिस कप्तान, पुलिस गिरफ्त में आरोपी। -जागरण

:::

0 आरोपी का एक महिला से 10 साल से था अवैध सम्बन्ध

0 6 साल पहले महिला को दिए थे 30 ह़जार रुपए उधार

0 उधार दिए रुपए वापस माँगने पर मिली थी रेप में फँसा देने की धमकी

0 प्रेमिका और उसके परिजनों को फँसाने के लिए पुत्री का मार डाला

0 घर से कुल्हाड़ी और पुत्री को लेकर निकला था, नदी के एकान्त में गला काटा

झाँसी : प्रेम-प्रसंग में उधार रुपए लेकर प्रेमिका को दिए। प्रेमिका ने ़जरूरत होने पर यह रुपए अपने भाइयों को दे दिए। भाइयों ने काम होने के बाद पैसा बहन को वापस कर दिया और जब प्रेमी ने प्रेमिका से रुपए वापस माँगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया। साथ ही पैसा माँगने पर रेप के केस में फँसा देने की धमकी दी। इतना ही नहीं, गाँव के 2 अन्य युवकों से प्रेमिका की ऩजदीकी बढ़ गयी थी। यह उसे रास नहीं आ रहा था। एक तीर से कई का शिकार करने के लिए आरोपी ने षड्यन्त्र रचा। नदी पर कपड़े धोने का बहाना बनाकर मासूम बच्ची और कुल्हाड़ी लेकर घर से निकला। एकान्त क्षेत्र में जाकर पुत्री के गले पर इतनी जोर से कुल्हाड़ी मारी की उसका गला कट गया। मौत होने के बाद उसके गुप्तांग पर कुल्हाड़ी के बट से निशान बना दिए, ताकि मामला कुछ और ऩजर आए। हत्या का आरोप प्रेमिका उसके परिजनों और नजदीकियों पर लगा दिया। पुलिस की पड़ताल में हत्यारोपी अधिक देर तक अपना गुनाह नहीं छिपा सका। राज खुला तो एक के बाद एक ह़की़कत बयां करता चला गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि थाना मऊरानीपुर के ग्राम धौर्रा निवासी बबलू उर्फ बल्लू पुत्र मुन्नालाल प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री माया उर्फ सुस्ती की ग्राम बिजरवारा निवासी सलीम, मजीद, रफीक, फूल खान, धर्मपाल, रामजीत व एक अन्य ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं के तहत मु़कदमा दर्ज कर लिया था। बबलू ने बताया था कि वह अपनी पुत्री के साथ कुडार नदी पर कपड़े धोने जा रहा था। रास्ते में आरोपी मिल गए, जिनसे उसका पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों को देखकर वह कुल्हाड़ी और पुत्री को छोड़कर भाग आया। आरोपियों ने उसकी पुत्री की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने गयी तो सभी अपने घर पर काम कर रहे थे। उन्होंने घटना से इन्कार किया। पुत्री की मौत के बाद भी पिता के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह कमीज नहीं पहने था। उसकी कमीज के बारे में पुलिस कप्तान ने पूछताछ की तो उसने गन्दे कपड़ों में शामिल होना बताया। कमीज को देखा तो उसमें खून के दाग लगे थे। इससे पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम उगल दिया। आरोपी ने बताया कि एक महिला से 10 साल से अवैध सम्बन्ध थे। लगभग एक साल पहले वह अलग हो गया था। 6 साल पहले उसने 30 ह़जार रुपए महिला को उधार दिए थे। रुपये उसने अपने भाईयों को दे दिए थे। पैसे वापस माँगने पर महिला बलात्कार के मामले में फँसाने की धमकी दे रही थी। इसके साथ ही महिला की दो अन्य युवकों से नजदीकी बढ़ गयी थी। इन लोगों को फँसाने के लिए वह 24 सितम्बर को प्रात: 7.30 बजे अपनी 13 वर्षीय पुत्री को लेकर गया और वहाँ पर जाकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

25 इरशाद-1

समय : 7.25 बजे

chat bot
आपका साथी