गूँज रहे मतदाताओं को जागरूक करने के नारे

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 08:16 PM (IST)
गूँज रहे मतदाताओं को जागरूक करने के नारे

झाँसी : दैनिक जागरण की पहल पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान निर्णायक मुकाम की ओर बढ़ने लगा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसकी गूँज गली-गली पहुँचा दी है। जागरूक नागरिक लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए अपनों में चेतना लाने की कोशिश में जुटे हैं। सोमवार को आँतिया तालाब व्यापार मण्डल ने रैली निकालते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

़िजला जन कल्याण महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी के संयोजन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज आँतिया तालाब व्यापार मण्डल द्वारा अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। आँतिया ताल से रैली का शुभारम्भ हुआ। संगठन के सदस्यों ने भ्रमण करते हुए न सिर्फ व्यापारियों को, बल्कि आम नागरिकों को 30 अप्रैल को मतदान अवश्य करने का सन्देश दिया। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने सहयोगियों के साथ घर-घर दस्तक देते हुए महिलाओं व बुजुर्गो से बड़ी संख्या में जाकर अपना वोट डालने का आह्वान किया। इस दौरान सदस्यों ने मतदान की अपील करते हुए नारे भी लगाए। इस अवसर पर महामन्त्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद लिखधारी, सुरेश वर्मा, सन्तोष साहू, शकील खान, शशि भार्गव, जगदीश वर्मा, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा, शशि वर्मा, जावेद खान, विनोद अग्रवाल, कृष्ण चन्द्र गौड़, मुकुल उपाध्याय, लकी सक्सेना, अमित अग्रवाल, ओम प्रकाश लच्छे, वीरेन्द्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, विशाल लिखधारी, जुगल शिवहरे, राम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, उदय सोनी, प्रदीप गुप्ता, पवन जैन, मुंशी भाई, रिंकू जैन आदि उपस्थित रहे।

भारतीय स्टेट बैंक भी जुड़ा अभियान से

जागरण की पहल पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में अब भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल हो गई है। बैंक ने अनूठी पहल करते हुए काउण्टर पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को पैम्फ्लेट्स देते हुए जागरूक करने का निर्णय लिया है। बैंक के मनोज कुमार मल्होत्रा, शिवओम अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक की समस्त शाखाओं द्वारा ग्राहकों से मतदान अवश्य करने की अपील की जाएगी। जागरण द्वारा बैंक को पैम्फ्लेट्स उपलब्ध कराए गए हैं।

आज यहाँ चलेगा अभियान

0 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा बिपिन बिहारी इण्टर कॉलेज में दोपहर 12 बजे दीपक त्रिपाठी एवं हरप्रीत सिंह के संयोजन में अभियान चलाया जाएगा।

0 ़िजला बचत अभिकर्ता संघ के तत्वावधान में सायं 4.30 बजे सीपरी बा़जार गुरुद्वारा से प्रतिपाल सिंह भुसारी के संयोजन में अभियान चलाया जाएगा।

0 अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा सीपरी बा़जार के रसबहार तिराहे से सायं 5 बजे विनोद अग्रवाल के संयोजन में रैली निकाली जाएगी।

0 जेसीआइ ग्रेटर द्वारा रानी लक्ष्मी बाई पार्क के निकट सायं 6 बजे शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

0 नागरिक सुरक्षा संगठन नगरा प्रभाग के तत्वावधान में बीकेडी चौराहा पर सायं 4 बजे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान डिवि़जनल वॉर्डन नागरिक सुरक्षा भूपेन्द्र खत्री के संयोजन में चलाया जाएगा।

0 उन्नत फाउण्डेशन के तत्वावधान में बड़ागाँव ब्लॉक के ग्राम दौन, दुनारा, भूपनगर में प्रात: 10 बजे प्रशान्त पाण्डेय व प्रांजली सिंह के संयोजन में रैली निकाली जाएगी।

फाइल : 3 : राजेश शर्मा

21 अप्रैल 2014

समय : 7.45 बजे

chat bot
आपका साथी