Weather Update Jaunpur : बादलों के छंटते ही खिली धूप, हवाओं ने बढ़ाई सिहरन
शनिवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद तापमान तो बड़ा लेकिन सर्द हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होती रही। शनिवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद तापमान तो बड़ा लेकिन सर्द हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होती रही।
जौनपुर, जेएनएन। गत एक सप्ताह से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के क्रम में शनिवार को बादलों के छपते ही धूप खिल गई हालांकि पश्चिम से चल रही ठंड हवाओं के चलते सिहरन बढ़ी रही। रात का तापमान जहां 13 डिग्री दर्ज किया गया वहीं धूप खिलते ही 7:00 बजे 15 डिग्री और 8:00 बजे 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
शनिवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद तापमान तो बड़ा लेकिन सर्द हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होती रही। सर्द हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह 8:00 बजे तक यह 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 11 किमी / घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसद रही। 9:00 बजे तक 19 सेल्सियस डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही
10:00 बजे 22 डिग्री सेल्सियस, 11:00 बजे 25 डिग्री और 3 बजे तक 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 4 बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। जो रात 12 बजे तक 17-18 डिग्री सेल्सियस पर आने का अनुमान है। इसके साथ ही किसानों को कृषि विज्ञानियों ने सलाह दिया कि वे मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए गेहूंं की बोआई कर लें।